October 16, 2024

Devbhoomi ki aawaz

News portal

कौथिग में कलाकारों ने लोकगीतों पर थिरके लोग

कौथिग में कलाकारों ने लोकगीतों पर थिरके लोग

देहरादून। रेसकोर्स के श्री गुरु राम राय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कौथिग में प्रसिद्ध लोक गायकों द्वारा लोकगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माता मंगला, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी के द्वारा दीप जलाकर किया गया ।सभी अतिथियों का स्वागत सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि माता मंगला उत्तराखंड के स्वास्थ और संस्कृति के क्षेत्र में बहुत काम कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा बहुत अच्छा कार्य कर रही है। माता मंगला ने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा का कौथिग करने का उद्देश्य है अपने उत्तराखंड की संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना। उन्होंने 10 दिन के अपने कौथिग में अपने सुंदर कार्यक्रमों द्वारा हर संभव प्रयास किया कि उत्तराखंड की संस्कृति का संवर्धन हो जिसमें उन्होंने महिलाओं से लेकर और स्कूली विद्यार्थियों से लेकर और बड़े-बड़े लोग गायक तक के कार्यक्रम कराएं।
कार्यक्रम आरंभ होने से पहले माता मंगला और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकगयिका संगीता ढोंडियाल का गीत प्यारी छुमा बौ को लांच किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले पद्मश्री बसंती बिष्ट द्वारा नन्दा जागर प्रस्तुत किया गया। उसके बाद नरेंद्र सिंह नेगी ने अपना प्रसिद्ध गीत जौ जस देहि, देनी हवे जेई और साथ ही के तैं खुजाणी होली गाया। लोकगायिका संगीता ढोंडियाल ने मि घास कट लू तू पूरा बांधली गाकर लोगों की वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत ढोल दमाऊ बजी गेन गाया। किशन महिपाल ने अपना प्रसिद्ध गीत किंगर का झाला घुघूती गाकर कलोगों का मन जीत लिया। इसके बाद लोग गायक बिशन हरियाला ने अपना प्रसिद्ध गीत गोरख्या चली भागुली और पुष्पा लुकी रै गाया। सनी दयाल ने महासू देव की वंदना और ओ बेबीए गाया। कार्यक्रम के अंत मे नरेंद्र नेगी जी ने अपने प्रसिद्ध गीत फूल फ्योंली बोलू या बुरांस और के कुछ त बात होली मि मा जैसे गीत गा कर दर्शकों को आनंदित कर दिया। संगीता ढोंडियाल ने खेला पासो गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।।अंत मे किशन महिपाल ने हे रूडी गाकर वाहवाही लूटी ली। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अजय जोशी ने किया। इस मौके पर सभा के महासचिव गजेंद्र भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।। इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव पंडित उदय शंकर भट्ट जी उपाध्यक्ष निर्मला बेस्ट सूर्य प्रकाश भट्ट उदगीर पवार वीरेंद्र सवाल आदि उपस्थित थे