October 16, 2024

Devbhoomi ki aawaz

News portal

उत्तराखंड की आंगनबाड़ी वर्कर जल्द करेंगे आंदोलन, यह है प्रमुख मांगे

उत्तराखंड की आंगनबाड़ी वर्कर जल्द करेंगे आंदोलन, यह है प्रमुख मांगे


देहरादून। उत्तराखंड की आंगनबाड़ी वर्करों ने अब आंदोलन को चेतावनी है, उन्होंने इसका कारण पूर्व में सरकार द्वारा मिले आश्वासन पर कार्रवाई न होना बताया।
शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें सभी जिलों से आंगनबाड़ी वर्करों ने एक समान मानदेय बढ़ोतरी, राजकीय कर्मचारी घोषित करने पर चर्चा की। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने सरकार पर आंगनबाड़ी वर्करों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार हमेशा की तरह आज भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। 7 सितम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री क मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्दी ही हमारा मानदेय बढ़ाया जाएगा। विभाग की मंत्री रेखा आर्य ने 17 सितम्बर को संयुक्त संगठनों की आंगनबाड़ी वर्करों की समस्यायों को लेकर बैठ लो। जिंसमें उन्होंने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर सभी आंगनबाड़ी वर्करों को विश्वास दिलाया। इसके बाद सभी ने पूर्वनियोजित अपना कार्य बहिष्कार वापस ले लिया था। लेकिन अब उनकी मांग पर सरकार ध्यान नही दे रही है। ऐसे में हड़ताल, धरना दिया जाएगा।