October 16, 2024

Devbhoomi ki aawaz

News portal

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल


देहरादून। देहरादून में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही व्यापारियों के साथ आयुक्त कर की बैठक की जाएगी।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सीएम से मिला। व्यापारी की समस्या रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने मुख्यमंत्री से कहा कि उत्तराखंड में व्यापारियों को जानलेवा बीमारी के कारण होने हानि होने पर सुरक्षा हेतु एक कोष बनाया जाए। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों द्वारा अधिक जमा राशि के रिफंड यह बजाय नियम विरुद्ध जमा करने के आग्रह किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जैन ने व्यापारियों द्वारा समस्त विवरण एवं वाणिज्य कर के भुगतान का विवरण पत्रावली उपलब्ध कराने के बाद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा नियम के
विरुद्ध मनमाने ढंग से आदश पारित करने की समस्या भी रखी। मंडल की मीडिया प्रभारी मधु जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों की सभी समस्याओं का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। समस्याओं के निराकरण के लिए मंडल के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित आयुक्त कर से कराए जाने का निर्देश दिए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी, महामंत्री डीडी अरोड़ा महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, महामंत्री आंचल अग्रवाल आदि थे।