October 16, 2024

Devbhoomi ki aawaz

News portal

डॉ. रमा गोयल बनी भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

देहरादून। समाजसेविका डॉ. रमा गोयल को भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के विचारों और संदेशों को जन जन तक पहुंचाने और इनके अनुरूप राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्यरत है। वर्तमान में यह भारत के 19 प्रांतों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही विकास के कार्यों में सभी की समान भागेदारी सुनिश्चित करने का भी प्रयास रहेगा। जासं