October 16, 2024

Devbhoomi ki aawaz

News portal

12 को दून से निकलेगी ईष्ट देव की डोली

12 को दून से निकलेगी ईष्ट देव की डोली

देहरादून: श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट की ओर से मां धारी व भगवान नागराज देव डोली शोभायात्रा 12 जनवरी को निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
ट्रस्ट के सदस्य आचार्य मधुसूदन जुयाल ने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गढ़वाल महासभा हरिद्वार के तत्वाधान में देव डोलियां स्नान करेंगी। इसके बाद उत्तराखंड के विभिन्न जगहों से होते हुए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भ्रमण कर देव संस्कृति का प्रचार प्रसार व सनातन धर्म का जन जागरण का कार्य करेगी। धारी देवी नागराजा उपासक अचार्य श्रित सुंदरियाल महाराज के नेतृत्व में 14 फरवरी बसंत पंचमी के दिन उज्जैन महाकाल में देव डोलियां मां शिप्रा का दिव्य स्नान करने के बाद 18 फरवरी को देहरादून वापस नेहरू कालोनी स्थित थान में देव डोलियों को विधिवत विराम दिया जाएगा।